झामुमो ने झारखंड विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटें जीती

By Shobhna Jain | Posted on 31st May 2018 | राजनीति
altimg

रांची, 31 मई (वीएनआई)| झारखंड विधानसभा उपचुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गोमिया और सिल्ली दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। 

एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। सिल्ली में झामुमो की उम्मीदवार सीमा महतो ने सत्तारूढ़ सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो को 13,508 मतों से मात दी।  उन्हें 77,121 मत मिले हैं, जबकि सुदेश महतो को 63,613 मत मिले हैं। 

गोमिया में जहां भाजपा और आजसू ने अगल-अलग चुनाव लड़ा था, वहां झामुमो की बबीता देवी ने आजसू के लंबोदर महतो को हराकर 1,800 मतों से हराकर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा उम्मीदवार माधवलाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।  दोनों सीटों के लिए चुनाव 28 मई को हुए थे। सिल्ली में 75 फीसदी और गोमिया में 62 फीसदी मतदान हुआ था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india