उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 18th Oct 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर, (वीएनआई) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का आज 93 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। 

दिल्ली स्थित साकेत के मैक्स अस्पताल में आज दोपहर 2:50 बजे एनडी तिवारी ने आखिरी सांस ली। गौरतलब है पिछले काफी समय से उनकी तबीयत खराब थी और वे राजनीति से अभी दूर थे। कुछ दिनों पहले ही उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है एनडी तिवारी पहली बार 1976 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उत्तर प्रदेश से 5 बार के विधायक रहे एनडी तिवारी तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह साल 1980 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। वह लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे। 1994 में वैचारिक मतभेद के कारण उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और तिवारी कांग्रेस बनाई। वह इंदिरा गांधी की सरकार में योजना मंत्री भी रहे। इसके बाद एनडी तिवारी ने वित्त, विदेश जैसे कई बड़े मंत्रालयों में जिम्मेदारी भी संभाली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा एनडी तिवारी उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद वहां के भी मुख्यमंत्री बने। वह साल 2007 में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी बने। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india