दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

By Shobhna Jain | Posted on 26th Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 26 दिसंबर, (वीएनआई) हाल ही में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग आज दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

सूत्रों के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज हो सकता है। ऐसी खबरें हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त और आधिकारियों की गुरुवार को एक मीटिंग हुई जिसमें चुनाव के लिए तारीख पर फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 22 फरवरी, 2020 से पहले मतदान कराया जा सकता है।

गौरतलब है अगले वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में केरजीवाल की पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था। आप ने 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर कब्जा कर दिल्ली में सरकार का गठन किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india