कन्नौज से चुनाव लड़ सकती हैं डिंपल यादव

By Shobhna Jain | Posted on 17th Jan 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 17 जनवरी, (वीएनआई) उत्तरप्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के बीच हुए गठबंधन के बाद राज्य का सियासी समीकरण बदलता दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी अपनी चुनावी नीति बदलाव करते हुए डिंपल यादव को कन्नौज से दुबारा चुनाव लड़वा सकती है। 

खबरों के अनुसार, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव दोनों ही आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जहां डिंपल यादव अपनी पारंपरिक सीट कन्नौज से एक बार फिर से मैदान में होंगी। गौरतलब है कि डिंपल अभी कन्नौज से सांसद हैं। इससे पहले 2017 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ने कहा था कि अगला चुनाव डिंपल नहीं लड़ेंगी। वहीं अखिलेश यादव किसी और सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव से लिए एक सुरक्षित सीट की तलाश शुरू हो गई है। खबरों के अनुसार वह फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि उन्हें बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में कई सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

शुरुआत
Posted on 1st Jan 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india