देवेंद्र फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र के सभी बोर्ड में अनिवार्य की गई मराठी शिक्षा

By Shobhna Jain | Posted on 20th Jun 2019 | राजनीति
altimg

मुंबई, 20 जून, (वीएनआई) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कई अहम फैसले लेते हुए महाराष्ट्र में मराठी शिक्षा को अनिवार्य कर दिया है। 

महाराष्ट्र विधान परिषद की बैठक में फडणवीस ने यह ऐलान किया कि, जल्द ही राज्य के सभी स्कूलों, आईएससी, आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य हो जाएगा। अगर जरुरत हुई तो विधानसभा में कानून लाकर इस नियम को लागू किया जाएगा। गौरतलब है राज्य में मराठी भाषा की पढ़ाई को अनिवार्य करने के लिए एक बड़ा आंदोलन 24 जून को मुंबई के आजाद मैदान में आयोजत हो रहा है। राज्य में लोगों के बीच मराठी भाषा को लेकर गहरा प्रभाव है। देवेंद्र फडणवीस के इस फैसले को राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 12th Dec 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india