क्रिकेट जगत ने भी अरुण जेटली के निधन पर जताया दुख

By Shobhna Jain | Posted on 24th Aug 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 24 अगस्त, (वीएनआई) राजनीती के मैदान के साथ क्रिकेट से भी जुड़ाव रखने वाले पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर क्रिकेट जगत ने दुःख प्रकट किया है। गौरतलब है दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर जेटली ने काफी लंबे समय तक काम किया। 

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, अरुण जेटली जी के निधन से काफी दुख है। सामाजिक जीवन में बड़ी सेवाएं देने के अलावा उन्होंने दिल्ली के कई क्रिकेटरों को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करवाने में भी अहम भूमिका निभाई। एक ऐसा वक्त भी था जब दिल्ली से बहुत कम खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिलता था। सहवाग ने ट्वीट में आगे कहा, 'लेकिन डीडीसीए में उनके नेतृत्व में मुझ समेत कई खिलाड़ियों को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने खिलाड़ियों की समस्याओं को सुना। वह समस्याओं का हल करने वाले इंसान थे। मेरा निजी रूप से उनसे काफी अच्छा रिश्ता था। उनके परिवार को करीबियों के लिए मैं दिल से संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ओम शांति।' 

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। वह एक स्कॉलर थे, क्रिकेटप्रेमी थे। हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे। उन्हें अंडर-19 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा क्रिकेटरों के नाम भी याद रहते थे। दुनिया को आपकी कमी महसूस होगी। 

शिखर धवन ने ट्वीट कर लिखा- ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे अरुण जेटली जी। आपके परिवार और करीबियों के प्रति मैं दिल से दुख जताता हूं। 

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, 'पिता आपको बोलना सिखाता है लेकिन पिता समान व्यक्ति आपको बात करना सिखाता है। पिता आपको चलना सिखाता है लेकिन पिता समान व्यक्ति आगे बढ़ना सिखाता है। पिता आपको नाम देता है लेकिन पिता तुल्य व्यक्ति आपको पहचान देता है। मेरा पिता तुल्य अरुण जेटली जी के साथ मेरा एक हिस्सा चला गया। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सर।

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'श्री अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार, मित्रों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवदेनाएं।' 

अनिल कुंबले ने कहा, श्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा दुख है। मुझे क्रिकेट के बारे में उनसे की गई रोचक बातें अच्छी तरह याद हैं। हर क्षेत्र में उनका योगदान अतुल्य है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदनाएं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 28th Nov 2017

altimg
आज का दिन : may day

Posted on 1st May 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india