दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Feb 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 02 जनवरी, (वीएनआई) दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, आनंद शर्मा और अजय माकन ने घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली में एम्स जैसे पांच अस्पताल बनाने का वादा किया है। इसके साथ ही सभी अवैध कॉलोनियों को नियमित करने और लड़कियों को पीएचडी तक की मुफ्त सुविधा देने का वादा किया गया है। वहीं कांग्रेस ने दूसरे घोषणा पत्र का नाम 'ग्रीन दिल्ली मेनिफेस्टो' रखा है। दूसरे घोषणा पत्र में पर्यावरण और ईको-फ्रेेंडली परिवहन को बढ़ावा देने का वादा किया गया है। गौरतलब है कांग्रेस से पहले भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र 'दिल्ली संकल्प पत्र' जारी किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 15th Jun 2021
आज का दिन :
Posted on 13th Sep 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india