झारखण्ड के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट

By Shobhna Jain | Posted on 14th Nov 2019 | राजनीति
altimg

रायपुर, 14 नवंबर, (वीएनआई) झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 

कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह , राहुल गांधी का नाम टॉप 3 में शामिल है। वहीं इन तीन के अलावा अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नवी आजाद, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, निखिल कुमार, मदन मोहन झा, जितिन प्रसाद, तारिक अनवर और मुकुल वासनिक के नाम शामिल हैं। जबकि इस लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को भी शामिल किया गया  है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 6th Apr 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india