कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को "झूठों का सरदार" बताया

By VNI India | Posted on 5th Nov 2024 | राजनीति
खड़गे

नई दिल्ली, 5 नवंबर, (वीएनआई) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज झारखंड में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का राज्य में लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करने का कोई इरादा नहीं है, बल्कि उनकी कोशिश राज्य के कोयला और अन्य खनिज संसाधनों को लूटने की है।

खड़गे ने आरोप लगाया कि झारखंड में भाजपा नेताओं की संख्या कुल उम्मीदवारों से अधिक है, जो दर्शाता है कि भाजपा का असली इरादा राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सत्ता छीनने का है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा राज्य में कोयला खनिजों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है और लोगों के कल्याण में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बटेंगे तो कटेंगे' बयान पर भी पलटवार किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india