कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई में रोकी ट्रेन, संजय निरुपम हिरासत में

By Shobhna Jain | Posted on 10th Sep 2018 | राजनीति
altimg

मुंबई, 10 सितम्बर, (वीएनआई) कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अंधेरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी। जिसके चलते पुलिस ने मुंबई कांग्रेस नेता संजय निरुपम को हिरासत में ले लिया। 

गौरतलब है कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस के भारत बंद को 21 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं ने राजघाट से दिल्ली के रामलीला मैदान तक मार्च किया। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजघाट पहुंचे, जहाँ उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि देते हुए कैलाश मानसरोवर से लाया जल समाधि पर चढ़ाया। 

गौरतलब है पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, एमडीएमके, जेडीएस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत कई दल इस बंद में शामिल हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 11th Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india