शिवराज ने मप्र मे मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jan 2018 | राजनीति
altimg

भोपाल, 14 जनवरी (वीएनआई)| मकर संक्रांति का पर्व मध्य प्रदेश में धूमधाम और उत्साह व उमंग से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नदियों के तटों पर हजारों लोग डुबकी लगाकर उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। 

धार्मिक पंचांग और जानकारों के अनुसार, मकर संक्रांति का पर्व रविवार और सोमवार दो दिन है। इस लिहाज से कुछ लोग रविवार और कुछ सोमवार को मकर संक्रांति मनाएंगे। राज्य की प्रमुख नदियों क्षिप्रा, नर्मदा, बेतवा आदि के तटों पर सुबह से हजारों श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। इसके साथ ही देवालयों में विशेष पूजा अर्चना जारी है। श्रद्धालु पुण्य कमाने के लिए गरीबों को तिल, गुड़, खिचड़ी और कपड़ों का भी दान कर रहे है। हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल है। इसके अलावा कई स्थानों पर पतंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 

चौहान ने कहा कि स्नान, दान और सूर्य उपासना का यह पर्व उत्साह, उमंग और खुशियों का प्रतीक है। उन्होंने मकर संक्रांति पर लोगों की समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सरकार ऐसे सभी संभव कदम उठा रही है जो हर नागरिक को खुशहाल, निरोग और समृद्घ बनाने में सहयोगी हो। राज्य सरकार के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा, उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 11th Oct 2022

Today in history
Posted on 4th Aug 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india