दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का जश्न

By Shobhna Jain | Posted on 15th May 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 15 मई (वीएनआई)| कर्नाटक में भाजपा में दमदार वापसी होती देख पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न मनाया। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के बाहर पार्टी के भगवा और हरे रंगों की पोशाक पहनकर आतिशबाजी कर, मिठाइयां बांटी और ड्रम की धुनों पर थिरककर जश्न मनाया। पार्टी नेताओं ने हंसी के ठहाकों के बीच एक-दूसरे को बधाई दी। पार्टी के कार्यकर्ता आज सुबह ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग कार्यालय के गेट के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। कई के पास होली के रंग थे।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सहित भाजपा के कई नेता इस जश्न में शामिल हुए। 'हर हर मोदी, घर घर मोदी' और 'भारत माता की जय' के बीच मिठाइयों का बंदोबस्त किया गया। पार्टी के कुछ कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीरों वाले प्लाकार्ड लेकर आए थे। कुछ लोगों ने भगवा रंग के साफे पहने हुए थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
स्वर -

Posted on 1st Jul 2023

Today in history
Posted on 14th Dec 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india