भाजपा ने कहा माल्या की किंगफिशर को लेकर राहुल गांधी बैकफुट पर हैं

By Shobhna Jain | Posted on 13th Sep 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 13 सितम्बर, (वीएनआई) भाजपा ने विजय माल्या के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा गांधी परिवार ने विजय माल्या की मदद की और गांधी परिवार का माल्या को आशीर्वाद था। 

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दौरान विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस कंपनी के लोन माफ किए गए। किंगफिशर एयरलाइंस को बचाना मकसद था इसलिए यूपीए सरकार के दौरान नियम बदले गए। उन्होंने कहा कि किंगफिशर को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बैकफुट पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी किंगफिशर एयरलाइंस में फ्री में यात्रा करते थे। कभी-कभी लगता है कि किंगफिशर एयरलाइंस माल्या की नहीं बल्कि गांधी परिवार की कंपनी थी। किंगफिशर एयरलाइंस के जरिए गांधी परिवार को फायदे मिले, वो पब्लिक डोमेन में हैं।

संबित पात्रा ने आगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का हवाला कंपनी से जुड़ाव था। उन्होंने इस संदर्भ में कुछ डॉक्यूमेंट भी सबके सामने रखा, जिसमें उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का एक हवाला कंपनी से कनेक्शन था। राहुल गांधी की कंपनी ने कोलकाता की एक फर्जी कंपनी से लोन लिया। इस लोन के जरिए उन्होंने कंपनी भी खरीदी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 5000 करोड़ रुपये का गबन किया। उन्होंने कालेधन का इस्तेमाल किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 12th Jul 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india