भाजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया, राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर

By Shobhna Jain | Posted on 8th Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 08 अप्रैल, (वीएनआई) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज संकल्प पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' के नाम से जारी किया है।

भाजपा ने अपने 2019 के घोषणापत्र में शुरुआत राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ की है। भाजपा के आज जारी घोषणा पत्र में  राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा एवं महिला सशक्तिकरण पर खास जोर दिया है। वहीं किसानों, व्यापारियों, मध्यम वर्ग को साधने की कोशिश है, वहीं राम मंदिर, कश्मीर में धारा 370 व 35A के संकल्प के जरिए धर्म और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर आगे बढ़ने का इरादा भी दोहराया गया है। 

भाजपा ने संकल्प पत्र में राम मंदिर पर अपने रुख को दोहराते हुए कहा है कि मंदिर के जल्द निर्माण के लिए संविधान के दायरे में सभी संभावनाओं को तलाशा जाएगा। वहीं घोषणापत्र में कहा गया है कि पार्टी जम्मू-कश्मीर से धारा 35A हटाने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही धारा 370 पर भी दृष्टिकोण को दोहराया गया है। संकल्प पत्र में आगे सभी किसानों को 6 हजार रुपये का लाभ देने और सभी छोटे और सीमांत किसानों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा देंगे। साथ ही 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प है। इसके आलावा प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान। देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा। वहीं आयुष्मान भारत के 1.5 लाख हेल्थ और वेयरनेस सेंटर खोले जाएंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन:
Posted on 29th Sep 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india