भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह यूपी से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार

By Shobhna Jain | Posted on 27th Nov 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 27 नवंबर, (वीएनआई) राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। 

भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को यूपी से उम्मीदवार बनाया है। वहीं कर्नाटक से केसी रामामूर्ति को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है उत्तर प्रदेश में सपा से राज्यसभा सदस्य रहीं आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई थी। वहीं आजम खान के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर तंजीन फातिमा ने चुनाव लड़ा था। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने एक बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की एक-एक सीट पर 12 दिसंबर को उपचुनाव होगा, जबकि इसी दिन मतों की गिनती का काम भी संपन्न हो जाएगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 4th Dec 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india