गुजरात में दो घंटों के रुझानों के बाद भाजपा 152 सीटों पर आगे

By Shobhna Jain | Posted on 8th Dec 2022 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 08 दिसंबर, (वीएनआई) गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के लिए आज सुबह 08 बजे से जारी वोटों की गिनती में दो घंटे बाद रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। 

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 152 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस फिलहाल 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 7 सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात में बहुमत का आंकड़ा 92 है।

गौरतलब है गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में 01 दिसंबर और 05 दिसंबर को हुए थे। 182 सीटों के लिए गुजरात में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आमदनी खर्च
Posted on 28th Feb 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india