भाजपा के रघुराज शाक्य मैनपुरी सीट पर सपा की डिंपल यादव को देंगे टक्कर

By Shobhna Jain | Posted on 15th Nov 2022 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 15 नवम्बर, (वीएनआई) सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में खाली हुई लोकसभा सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान करते हुए रघुराज सिंह शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा है। 

गौरतलब है कि मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ है और मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। वहीं इस सीट से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव ने बीते सोमवार को ही मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। बताया जाता है कि रघुराज सिंह शाक्य की गिनती प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी के रूप में होती है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day-winner
Posted on 2nd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india