भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली चुनाव को लेकर हुई अहम बैठक

By Shobhna Jain | Posted on 16th Jan 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 16 जनवरी, (वीएनआई) दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की आज उम्मीदवारों की लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए अहम बैठक हुई। 

प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में आज हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत समेत केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के अलावा दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की भी शुक्रवार को लिस्ट आ सकती है। गौरतलब है 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटों पर जीत का परचम लहराते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया था। भाजपा सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गई थी जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 13th Nov 2017
Today in history
Posted on 29th Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india