भाजपा ने कहा कांग्रेस पाकिस्तान में दे रही है मोदी हटाओ के विज्ञापन

By Shobhna Jain | Posted on 18th Oct 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर, (वीएनआई) भारतीय जनता पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस पाकिस्तान में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभियान चला रही है। 

भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट कर ऐसा दावा किया है। वहीं गुलाम नबी आजाद के उन्हें हिन्दुओं के कार्यक्रम में ना बुलाने के बयान को भाजपा ने हिन्दू लोगों के लिए गाली कहा है। अमित मालवीय ने आज एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस विडियो में दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के फेसबुक पेज पर 'देश बचाओ, मोदी हटाओ' नाम का ऐड पाकिस्तान में चल रहा है। 

इसके बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को पाकिस्तान से प्यार करने वाली पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पैसा खर्च कर पाकिस्तान में अपने देश और प्रधानमंत्री के खिलाफ एड चलाकर दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। आप मोदीजी के खिलाफ बीजेपी के खिलाफ अपने देश में विज्ञापन दे रहे हैं लेकिन पाक में ऐसा किस वजह से किया जा रहा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 15th Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india