अशोक गहलोत सरकार से भारतीय ट्राइबल पार्टी ने वापस लिया समर्थन

By Shobhna Jain | Posted on 14th Jul 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 14 जुलाई, (वीएनआई) राजस्थान की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच जारी सियासी घमासान के बीच सरकार में शामिल 'भारतीय ट्राइबल पार्टी' ने अपना समर्थन वापस ले लिया है।

भारतीय ट्राइबल पार्टी के अध्यक्ष महेश भाई वसावा ने सोमवार देर रात अपने दोनों विधायकों को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि अगर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होता है तो उनकी पार्टी ऐसी स्थिति में तटस्थ रहेगी। महेश भाई वसावा ने अपने विधायकों से कहा है कि प्लोर टेस्ट के दौरान ना तो उन्हें अशोक गहलोत के पक्ष में मतदान करना है और ना ही सचिन पायलट के पक्ष में। क्षेत्रीय दल 'भारतीय ट्राइबल पार्टी' के राजस्थान में दो विधायक हैं, जिनका अशोक गहलोत सरकार को समर्थन है। 

गौरतलब है राजस्थान में सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए अपने समर्थक विधायकों को जयपुर के होटल फेयरमोंट में शिफ्ट कर दिया। वहीँ कांग्रेस का कहना है कि उनके पास अभी भी 107 विधायकों का समर्थन है और अशोक गहलोत सरकार पूरी तरह सुरक्षित है। वहीँ कांग्रेस ने आज फिर से विधायक दल की बैठक बुलाई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 17th Apr 2025
Today in History
Posted on 15th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india