महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए बालासाहेब थोराट

By Shobhna Jain | Posted on 13th Jul 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 13 जुलाई, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में जारी इस्तीफे के दौर के बीच पार्टी ने बालासाहेब थोराट को महाराष्ट कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ कांग्रेस ने पांच कार्यकारी अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया है।

कांग्रेस के शीर्ष कमेटी की ओऱ से डॉक्टर नितिन राउत, बसवराज एम पाटिल, विश्वजीत कदम, यशोमति चंद्रकांत ठाकुर और मुजफ्फर हुसैन को वर्किग प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने सात नए कमेटिंयों का गठन किया है। इन कमेटिंयों कोर्डिनेशन कमेटी का नेतृत्व सुशील कुमार शिंदे करेंगे। बालासाहेब थोराट रणनीति समिति और राज्य चुनाव समिति का नेतृत्व करेंगे, वहीं नाना पटोले को कैंपने कमेटी की कमान सौंपी गई है। वहीं बालासाहेब थोराट अशोक चव्हाण की जगह लेंगे। गौरतलब है कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india