अमित शाह ने कहा 2019 का चुनाव बंगाल में लोकतंत्र स्थापित करने वाला है

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jan 2019 | राजनीति
altimg

कोलकाता, 22 जनवरी, (वीएनआई) कोलकाता में ममता बनर्जी मेगा रैली के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज से पश्चिम बंगाल के मालदा में अपने अभियान की शुरुआत करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मालदा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 का चुनाव तय करने वाला है कि बंगाल में हत्याएं करवाने वाली, लोकतंत्र का गला घोटने वाली, भ्रष्टाचार करने और घुसपैठ करने वाली तृणमूल सरकार बंगाल में रहेगी या जाएगी। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की रथ यात्रा रोकने से बंगाल की जनता के दिलों में जो कमल खिला है वो खत्म नहीं होगा - ममता दीदी। बंगाल की जनता ने 2019 में मोदी जी को फिरसे प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। कम्युनिस्टों को हटाकर बंगाल की जनता ने तृणमूल को शासन दिया था लेकिन आज के हालात देखकर बंगाल की जनता मजबूरी में बोल रही है कि तृणमूल से अच्छे कम्युनिस्ट ही थे। अमित शाह ने आगे ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि 2019 का चुनाव बंगाल में एक बार फिर लोकतंत्र प्रस्थापित करने वाला चुनाव है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india