दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अजय माकन ने दिया इस्तीफा

By Shobhna Jain | Posted on 4th Jan 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 04 जनवरी, (वीएनआई) कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अजय माकन ने ट्वीट करके राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है।

अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस ने साल 2015 में अरविंदर सिंह लवली की जगह अजय माकन को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाया था।

अजय माकन ने ट्वीट कर लिखा, 2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष-पिछले 4 वर्षों से,दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा,एवं हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा,मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india