हरियाणा में आप पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच हुआ गठबंधन

By Shobhna Jain | Posted on 12th Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 12 अप्रैल, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी के गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लग गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की अगुवाई वाली आप पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए अपना नया सहयोगी ढूंढ़ लिया है। आप पार्टी अब दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच हुए समझौते के मुताबिक दुष्यंत चौटाला की जेजेपी हरियाणा की 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आप राज्य में चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आज नई दिल्ली में गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो सकता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 7th Jan 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india