नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में बनाया नया राजनीतिक मोर्चा

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Sep 2016 | राजनीति
altimg
चंडीगढ़, 2 सितम्बर (वीएनआई)| क्रिकेटर से नेता बने भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की तमाम अटकलों को विराम देते हुए आज आवाज-ए-पंजाब नाम से नया राजनीतिक मोर्चा बनाया। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल के विधायक परगट सिंह तथा दो निर्दलीय विधायक बलविंदर सिंह बैंस तथा सिमरनजीत सिंह बैंस सिद्धू की पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी के आंतरिक सूत्रों ने कहा कि आवाज-ए-पंजाब को अगले सप्ताह चंडीगढ़ में औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह एक राजनीतिक मोर्चा है, न कि पार्टी। उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने की भी घोषणा की है। सिमरनजीत बैंस ने कहा है कि यह मोर्चा पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। परगट सिंह जालंधर कैंट विधासभा क्षेत्र से अकाली दल के विधायक हैं और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अकाली दल के एक अन्य विधायक इंदरबीर सिंह बलोरिया के साथ बीते 19 जुलाई से ही पार्टी से निलंबित हैं। नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, परगट सिंह, बैंस भाई तथा हम सब ने मिलकर चौथे विकल्प का गठन किया है। गौरतलब है सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता से 18 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था। अटकलें थीं कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं, आप की राज्य इकाई ने हाल में प्रदेश में पार्टी के प्रमुख सुच्चा सिंह छोटेपुर को बर्खास्त कर दिया था, जिनके सिद्धू की पार्टी में शामिल होने की संभावना है। साथ ही आप से निलंबित सांसद धर्मवीर गांधी भी सिद्धू की पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
लोकतंत्र

Posted on 19th May 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india