वृषिण पटेल हम पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने

By Shobhna Jain | Posted on 10th Dec 2015 | राजनीति
altimg
पटना, 10 दिसंबर (वीएनआई)। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल को पार्टी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बीते बुधवार को बताया कि हम के प्रमुख जीतन राम मांझी ने पटेल को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। शकुनी चौधरी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी ने पटेल को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वृषिण पटेल नीतीश सरकार में कई मंत्रालय का काम संभाल चुके हैं। जनता दल (युनाइटेड) से खराब रिश्ते होने के बाद पटेल हम पार्टी में शामिल हो गए थे। वैशाली विधानसभा क्षेत्र का छह बार प्रतिनिधित्व करने वाले पटेल हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हम के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन हार गए।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 2nd Mar 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india