प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

By VNI India | Posted on 12th Feb 2025 | देश
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 12 फरवरी (वीएनआई) फ्रांस और अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने आज पेरिस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए भारत और फ्रांस के रिश्तों को और मजबूत करने की बात की। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस सिर्फ लोकतांत्रिक मूल्यों से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि हमारी दोस्ती की नींव गहरे विश्वास, नवाचार और जन कल्याण की भावना पर आधारित है।उन्होंने कहा, "भारत और फ्रांस की साझेदारी केवल दो देशों तक ही सीमित नहीं है। हम वैश्विक समस्याओं और चुनौतियों के समाधान में मिलकर सहयोग दे रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत और फ्रांस के बीच यह साझेदारी केवल एक व्यापारिक संबंध से कहीं अधिक है। यह दोनों देशों के प्रतिभाशाली दिमागों का संगम है, जहां नवाचार, सहयोग और उन्नति के मंत्र को अपनाया जा रहा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india