साइप्रस सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को किया सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

By VNI India | Posted on 16th Jun 2025 | देश
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 16 जून (वीएनआई) जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कनाडा के दौरे से पहले साइप्रस पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस सरकार द्वारा देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताते हुए कहा, राष्ट्रपति महोदय, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III के लिए मैं आप, साइप्रस सरकार और वहां की जनता के प्रति दिल से आभार प्रकट करता हूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का है। यह उनके सामर्थ्य, आकांक्षाओं, और हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

यह सम्मान साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने राजधानी निकोसिया स्थित राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान साइप्रस के पहले राष्ट्रपति मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है, और यह उन विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। यह सम्मान आम तौर पर राष्ट्राध्यक्षों या वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली हस्तियों को ही दिया जाता है। गौरतलब है कि 20 सालों बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री साइप्रस दौरे पर गया।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 18th Sep 2026
Today in History
Posted on 18th Sep 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

hari
Today in History

Posted on 27th Nov 2025

lbr
Thought of the Day

Posted on 1st May 2025

Today in History
Posted on 3rd May 2025
Thought of the Day
Posted on 29th Jun 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india