अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 204 की मौत, भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन

By VNI India | Posted on 12th Jun 2025 | देश
विजय रुपाणी

नई दिल्ली, 12 जून (वीएनआई) गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन को रवाना होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  जिसमे 204 लोगो की मौत हो चुकी है। वहीं इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है।टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिवार को सहायता राशी के रूप में शोक व्यक्त करते हुए 1-1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, पंजीकरण VT-ANB) लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी। विमान में 230 यात्री, एक पायलट, एक को-पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे। वहीं अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर के अनुसार, हादसे में अब तक 204 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 41 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेघानीनगर क्षेत्र में घटनास्थल पर घना काला धुआं और मलबा देखा गया। गौरतलब है विजय रूपाणी वर्तमान में पंजाब-चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी थे। विजय रूपाणी पिछले तीन सालों से पंजाब और चंडीगढ़ भाजपा के प्रभारी थे। विजय रूपाणी हाल ही में लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार करने गए थे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

munda
Today in History

Posted on 15th Nov 2025

pradeep
Today in History

Posted on 27th Oct 2025

people
Today in History

Posted on 9th Feb 2026

Today in History
Posted on 3rd Jan 2026
Thought of the Day
Posted on 31st Jul 2025
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 8th Aug 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india