ट्विटर की चहचहाहट...

By Shobhna Jain | Posted on 19th Jun 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 19 जून, (वीएनआई) भारत के राष्ट्रपति :- मैं अपने सभी मुस्लिम भाई-बहनों को रमजान का पाक महीना शुरू होने पर शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर करे कि रमजान का उत्साह देश को प्रकाशमान करे। हमें शांति तथा सौहाद्र्र की राह दिखाए और अभावग्रस्त लोगों के प्रति हमें हमारी जिम्मेदारी का अहसास कराए। नरेंद्र मोदी :- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। राहुल गांधी कार्यालय :- नरेंद्र मोदी जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए आपको धन्यवाद। राहुल गांधी कार्यालय :- आप सभी को प्यार, स्नेह और जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। दिग्विजय सिंह :- सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को रमज़ान के पावन पर्व पर हार्दिक शुभ कामनायें। मनीष सिसोदिया :- मेरा मिशन Value of Education है, Value Education नहीं। जिंदगी के 20 साल शिक्षा को देने के बाद भी अगर इनसान में विश्वास की कमी रह जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी शिक्षा व्यवस्था को लेनी चाहिए। संजय सिंह (आप) :- सोनिया जहर की पुड़िया राहुल गांधी तोता,राहुल विदेशी माँ के गर्भ से पैदा हुए तोते: अश्वनी चौबे बीजेपी MP भारतीय संस्कृति के ठेकेदारों की भाषा अखलेश प्रताप सिंह (कांग्रेस) :- जो दिन मे पाँच बार बोलते थे वो सात दिन से ख़ामोश है। सबको यक़ीं है यह तो यह ट्रेलर है फ़िल्म अभी बाक़ी है। अखलेश प्रताप सिंह (कांग्रेस) :- अच्छे दिन जब जब भाजपा आती है10₹के चुनिन्दा शेयरों के दाम हजारो लाखों के हो जाते है।अटल काल मे सेन्चुरी के और मोदी काल मे बसुन्धरा पुत्र के। अर्जुन कपूर :- 2डी हो या 3डी वीडी (वरुण धवन) एक हटकर परफॉर्मर हैं। वह आपको निराश नहीं करते। उनके अंदर के कलाकार का ऊपर उठना जारी है।\"
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india