शेयर बाजार सेंसेक्स 243 अंक की गिरावट और निफ़्टी 69 अंक की गिरावट पर बंद हुआ

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Sep 2015 | देश
altimg
मुम्बई, 2 सितम्बर, (वीएनआई), देश के शेयर बाजारों मे बुधवार को मिलाजुला असर देखा गया, देश का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 242.88 अंको की गिरावट के साथ 25453.56 पर बंद हुआ, जबकि देश का दूसरा सूचकांक निफ्टी 68.85 अंको की गिरावट के साथ 7717.00 पर बंद हुआ। बुधवार सुबह जब देश के शेयर बाज़ार खुले तो उनमे तेज़ी का असर देखा गया, देश का मुख्य शेयर बाज़ार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 195.51 अंको की तेज़ी के साथ 25891.95 पर खुला था। जबकि देश का दूसरा शेयर बाज़ार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NCE) निफ्टी 45.15 अंको की तेज़ी के साथ 7831.00 पर खुला था। दिन भर के के उतार चढ़ाव के कारोबार के बाद इसमें मिला जुला असर देखा गया, जिसमे सेंसेक्स ने दिन के सबसे निचले स्तर 25395.09 और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 25939.37 पर कारोबार किया, तो वंही निफ्टी ने दिन के सबसे निचले स्तर 7699.25 पर और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 7862.55 पर कारोबार किया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history : Globe theater
Posted on 29th Jun 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india