दिल्ली में आज से सम-विषम लागू, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आभार जताया

By Shobhna Jain | Posted on 1st Jan 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 01 जनवरी, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में आज से प्रदूषण को कम करने लिए चलाई जा रही मुहीम सम-विषम लागू हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुहीम को सफलता पूर्वक चलाने के लिए दिल्ली वासियो का आभार जताया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑड-ईवन सफलता से चल रहा है। दिल्ली के लोगों ने खुले मन से इसे अपनाया। डंडे से अमल नहीं हो सकता। दिल्लीवालों ने असंभव को संभव किया। सम-विषम के तहत 1 जनवरी यानी आज विषम दिन पर दिल्ली की सड़कों पर 1,3,5,7,9 विषम नंबर की कारे ही चल सकती है। अगर कोई भी इस नियम को तोड़ता है तो उसे जुर्माने के तौर पर 2 हजार रुपये दें होंगे। यह नियम सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक लागु रहेगा। इसनियम को पूर्ण रूप से लागू कराने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविस डिफेन्स के वालंटियर्स भी सड़को पर मौजूद रहेंगे। दिल्ली ने सरकार ने यात्रियों की परेशानी के लिए छः हजार अतिरिक्त बसे चलाने का फैसला लिया है, साथ ही दिल्ली मेट्रो के भी फेरे बढ़ाये गए है। इतना ही नहीं विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी वालंटियर्स के साथ मिलकर नियम तोड़ने वालो को फूल देकर समझा रहे थे और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की अपील कर रहे है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india