प्रधानमंत्री मोदी ने आज राम विलास पासवान की जयंती पर उनको याद किया

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jul 2021 | देश
altimg

नई दिल्ली, 05 जुलाई, (वीएनआई) लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह देश के सबसे अनुभवी सांसदों में से एक थे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, आज मेरे दोस्त राम विलास पासवान जी का जन्मदिन, मैं उनकी उपस्थिति को बहुत याद कर रहा हूं। वह भारत के सबसे अनुभवी सांसद और प्रशासक में से एक थे। पिछड़ों की सेवा और उन्हें सशक्त करने में रामविलास पासवान की बहुत बड़ा योगदान था, इसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।

गौरतलब है कि राम विलास पासवान का पिछले साल 8 अक्टूबर को निधन हो गया था। वहीं राम विलास पासवान वीपी सिंह सरकार में भी मंत्री थे, इसके आलावा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी पासवान मंत्री थे। साथ ही वह मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी सरकार में भी मंत्री पद पर थे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india