दिल्ली मेट्रो में बिना फेस मास्क और ऐप के एंट्री नहीं

By Shobhna Jain | Posted on 24th Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 24 अप्रैल, (वीएनआई) देशभर में कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के बीच दिल्ली मेट्रो ने अपने संचालन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है मेट्रो में बिना मास्क और ऐप के प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

एक जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो लॉकडाउन के बाद अपने संचालन को लेकर काफी सतर्क है। इसमें यात्रियों और मेट्रोकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए गए हैं। इन नियमों का पालन सफर के दौरान हर यात्री को करना होगा। सीआईएसएफ के अनुसार, लॉकडाउन के बाद मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को चेकिंग से पहले अपने पास से किसी भी धातु की वस्तु को बाहर निकालना होगा। इसके अलावा यात्रियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही आरोग्य सेतु एप्लिकेशन का उपयोग पास के रूप में किया जाएगा। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर किसी यात्री में फ्लू जैसे कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 25th Nov 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india