दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है यमुना, बंद किया गया 'लोहा पुल'

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jul 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 30 जुलाई, (वीएनआई)  देश की राजधानी दिल्ली में यमुना लगातार हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैरज ने पानी छोड़ जाने के बाद  खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गई है। इसी कारण दिल्ली के मशहूर 'लोहे का पुल' पर यातायात बंद कर दिया गया है।

यमुना के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्थिति को देखते हुए लोहे का पुल पर यातायात बंद करने का आदेश जारी किया है। वहीं दिल्ली सरकार ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष और आपात संचालन केंद्र स्थापित किए हैं। निचले इलाकों में रह रहे लोग सड़क पर रात गुजारने के लिए मजबूर है। रैन बरेसा में जगह बची नहीं है। बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन ने यमुना से सटे निचले इलाकों को खाली करवा लिया है। वहीं 150 साल पुराने लोहे का पुल पर यातायाच बंद कर दी है। गौरतलब है कि बीते रविवार को एक बार फिर हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 2 लाख 53 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद रविवार शाम यमुना का जलस्तर 205.5 मीटर पर पहुंच गया। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 5th Oct 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india