आज है वर्ल्ड इडली डे, जाने क्या है इडली और इसका इतिहास

By Shobhna Jain | Posted on 30th Mar 2021 | देश
altimg

नई दिल्ली, 30 मार्च, (विश्वास/वीएनआई) क्या आप जानते है आपकी छोटी छोटी गोल मटोल फुली फुली सी इडली का आज दुनियाभर में त्यौहार मनाया जा रहा है। भारत सहित दुनियाभर में आज 30 मार्च को विश्व इडली दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन होटलों पर इडली को अलग-अलग तरीको से बनाकर परोसा जाता है। 

इडली डे को पहली बार वर्ष 2015 में 30 मार्च को चेन्नई के एक लोकप्रिय इडली कैटरर एनियावन द्वारा मनाया गया था। तब एनियावन ने करीब 1,328 तरीके की इडली बनाई थी और इस मौके पर 44 किलो का इडली केट काटा गया था। जिसके बाद से हर वर्ष विश्वभर के कई देश इसे वर्ल्ड इडली डे के रूप में मानते है। सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद डिश में से एक इडली को विश्व का सबसे पसंदीदा ब्रेकफास्ट माना जाता है। विश्व के लगभग हर देशों में खाई जाने वाली यह डिश इडली को सैन फ्रांसिस्को से लेकर लंदन और न्यू जर्सी में भी  ब्रेकफास्ट के तौर बहुत पसंद किया जाता है। भारत में भी इडली को हर शहरों में बड़े चाव से खाया जाता है। चावल और उड़द की दाल से बनी इस डिश को लोग इसलिए भी पसंद करते है क्योकि यह आसानी से पच जाती है। बताया जाता है कि मोटापा कम करने और डाइट करने वालों के लिए इडली एक बहुत ही अच्छा डिश है। इसमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन ए भी पाया जाता है। इडली एक ऐसी डिश है, जिसमें तेल का काफी कम इस्तेमाल होता है, जोकि हार्ट वालो के लिए बेहतर डिश है।

अब जानते है कि आखिर इडली का इतिहास क्या है, भारत में तो बहुत लोग जानते होंगे कि यह एक दक्षिण भारतीय डिश है और वहाँ से प्रचलित होते होते यह देश के अन्य शहरों में फैल गई और आज यह लोगो की पसंदीदा डिश है। यह बात जरूर है यह दक्षिण भारत के रास्ते देश के अन्य शहरों में पहुँची, लेकिन कुछ लोगो का मत है कि यह पूर्णता भारतीय डिश नहीं है। इस मत के भोजन इतिहासकारो के अनुसार मूलतः यह दक्षिण पूर्व एशिया के देश इंडोनेशिया की डिश बताई जारी है और इसे पहली बार इंडोनेशिया में ही बनाया गया था और भारत में यह 800 से 100 ईसा पहले आई थी। इतिहासकारो के अनुसार 7वीं शताब्दी के आसपास भारत में स्टीमिंग फूड का कोई माध्यम नहीं था।  बताया जाता है कि दक्षिण पूर्व एशिया और दक्षिण भारत के शासकों और व्यापारियों के बीच संबंधों की वजह से भारत में इडली की शुरुआत हुई होगी। वहीं इस शब्द की उत्पत्ति इंडोनेशियन शब्द 'इडलीग' से हुई। खैर इसे लेकर अलग अलग मत है, हम तो बस यह जानते है कि हमारी गोल मटोल फुली फुली सी इडली ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
शुध्द जल

Posted on 7th Apr 2016

Today in history
Posted on 23rd Jul 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india