दिल्ली में सर्दी का कहर जारी, 21 ट्रेनें लेट

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Jan 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 23 जनवरी, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी जोरों पर है। मौसम विभाग के अनुसार आज एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है। 

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार राजधानी के कई इलाकों में इस बारिश के चलते तापमान गिरा है। डलहौजी और मनाली में ये शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गिरा है। इसके अलावा शिमला में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि इस बीच बारिश ने ठंड को और अधिक बढ़ा दिया। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री नीचे पहुंच गया । साथ ही दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

वहीं कोहरे के चलते यातयात पर बुरा असर पड़ा है। सड़क और रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली पहुंचने वाली कुल 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जबकि अधिकतर फ्लाइट भी कोहरे के चलते देरी से चल रही हैं। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india