राजधानी दिल्ली पर सर्दी का सितम, उत्तर भारत में अलर्ट जारी

By Shobhna Jain | Posted on 18th Dec 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 18 दिसंबर, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद ठंड लगातार बढ़ रही है। आज से सर्दी का कहर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी दिल्ली में और ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। आज पारे में और गिरावट देखने को मिली है। गौरतलब है सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी व उत्तरी राजस्थान में शीत लहर चलने की भविष्यवाणी की है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india