भारत संग पूरी दुनिया ने किया योग

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jun 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 जून, (वीएनआई) पूरे विश्व में आज मनाये जा रहे 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019' पर थीम क्लाइमेट एक्शन पर कई योगाभ्‍यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीँ इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने रांची में तो गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक में योग किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रांची के प्रभात तारा मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने 35000 लोगों के साथ योग किया, इस मौके पर उन्होंने आम जनों को संबोधित करते हुए कहा आज हमारे योग को दुनिया अपना रही है तो हमें योग से जुड़ी रीसर्च पर भी जोर देना होगा।

राष्ट्रपति कोविन्द ने योग दिवस पर कहा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व भर में योगाभ्यास करने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं। योग सम्पूर्ण मानवता को भारत की ओर से उपहार है; यह स्वस्थ जीवन तथा मन और शरीर के बीच के सही संतुलन की कुंजी है। आइए योग के उत्सव का हिस्सा बनें। 

इसके आलावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में किया योग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दिल्ली के द्वारका इलाके में योग समारोह में योगाभ्यास किया। योग दिवस के मौके पर योग करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल काफी खुश दिखाई दिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में योग किया. उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर योग करते दिखाई दिए।

वहीं नेताओं के आलावा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर लोगों के साथ योग किया।मुंबई में आईएनएस विराट पर भी जवानों ने योग दिवस मनाया. यहां पर सैकड़ों की संख्या में जवानों ने योग किया,ये नजारा अपने आप में काफी अलौकिक था। जबकि किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करते आईटीबीपी के जवान।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india