उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को एम्स में इलाज के बाद मिली छुट्टी

By Shobhna Jain | Posted on 21st Oct 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (वीएनआई)| भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को आज एजिंयोप्लास्टी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। 

68 वर्षीय नायडू को शुक्रवार को हृदय से संबंधित समस्या, शुगर और उच्च रक्तचाप की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के बाद उनका टेस्ट किया गया।  एम्स की तरफ से शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, नायडू का शुक्रवार को विस्तृत रूटिन मेडिकल चेकअप किया गया।

कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर बलराम भार्गव की निगरानी में स्ट्रेस थैलियम टेस्ट के बाद एंजियोग्राफी की गई जिसमें पता चला की एक मुख्य धमनी में कुछ रूकावट की समस्या है जिसके बाद एक स्टेंट लगाया गया। बुलेटिन के अनुसार, "उनका स्वास्थ्य अब बढ़िया है और उन्हें तीन दिनों तक पूर्ण विश्राम और किसी भी आगुंतको को उनसे नहीं मिलने की सलाह दी गई है।"

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
-चाणक्य

Posted on 26th Sep 2015

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india