उप्र में तेज धूप निकली, कोहरे से राहत

By Shobhna Jain | Posted on 30th Nov 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 30 नवम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में आज सुबह से ही तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले सप्ताह से कोहरे का असर बढ़ेगा और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, आज दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूवार्ंचल और बुंदेलखंड के कई जिलों में गुरुवार सुबह घना कोहरे का असर रहा, लेकिन एक-दो घंटे बाद वह छंट गया। उन्होंने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी और कोहरे का असर बढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त कानपुर का न्यूनतम तापमान 20़ 1 डिग्री, गोरखपुर का 18़ 7 डिग्री, झांसी का 22 डिग्री और इलाहाबाद का 21़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india