उप्र में तेज धूप से उमस बढ़ी

By Shobhna Jain | Posted on 29th Sep 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 29 सितम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में आज सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो तीन दिनों में हालांकि गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेलिसयस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह से धूप और उमस में कमी आने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

hi
Posted on 12th Mar 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india