उप्र में बारिश से तापमान में गिरावट

By Shobhna Jain | Posted on 26th Aug 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 26 अगस्त (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 

मौसम विभाग के निदेषक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक गिरने से उमस से राहत मिलेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india