उप्र में तेज धूप और कोहरे से राहत

By Shobhna Jain | Posted on 25th Nov 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 25 नवम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में तेज धूप निकलने से कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर के बाद कोहरे का असर और गहराएगा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किये जाने का अनुमान है। 

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, बनारस का 18 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
पेड़ की छाया

Posted on 29th Dec 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india