उप्र में तेज धूप निकली, गर्मी और उमस बढ़ी

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Oct 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 2 अक्टूबर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में भी आज सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कमी आने की संभावना है, जिससे उमस से राहत मिलेगी। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार आज दिन में धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। दिन में आद्र्रता का स्तर भी 80 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india