उप्र में तेज धूप निकली, कोहरे से राहत

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Feb 2018 | देश
altimg

लखनऊ, 2 फरवरी (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, आज दिन में तेज धूप निकलेगी। लेकिन तेज हवाएं चलने की वजह से अभी ठंडक का अहसास होगा। ग्रामीण इलाकों में भी तापमान में इजाफा होगा। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, कानपुर का 12.3 डिग्री, बनारस का 13 डिग्री, झांसी का 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 13th May 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india