दो दिवसीय राष्ट्रीय यंग जैना अवार्ड कल से तपोभूमि उज्जैन में

By Shobhna Jain | Posted on 5th Oct 2019 | देश
altimg

उज्जैन, 05 अक्टूबर, (शोभना जैन/वीएनआई) शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योग्यता प्राप्त करने वाले जैन छात्र-छात्राओं के सम्मान रविवार से तपोभूमि उज्जैन में मैत्री समूह के तत्वावधान में "राष्ट्रीय यंग जैना अवार्ड" का आयोजन किया जा रहा है।

पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं पूज्य मुनिश्री क्षमा सागर महाराज की प्रेरणा से राष्ट्रीय स्तर के दो दिवसीय यंग जैना अवार्ड का शुभारंभ रविवार 6 अक्टूबर को उज्जैन के प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र तपोभूमि में होगा। वहीं दूसरे दिन सोमवार 7 अक्टूबर को देशभर से आई 250 मेधावी प्रतिभाओं का आत्मीय सम्मान देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की कुलपति एवं वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ रेणु जैन और वरिष्ठ पत्रकार व न्यूज़ सर्विस वीएनआई की प्रधान संपादक वह अंतर्राष्ट्रीय मामलों की विशेषज्ञ लेखिका सुश्री शोभना जैन के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।

ज्ञात है कि मैत्री समूह के तत्वावधान में इस गरिमापूर्ण सम्मान समारोह की शुरुआत मुनिश्री क्षमासागर जी की प्रेरणा से सन् 2001 में शिवपुरी से हुई थी। वहीं मैत्री समूह के सुजश जैन मारौरा के अनुसार इस वर्ष मैत्री समूह एवं जैन समाज उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले वर्तमान के सर्वाधिक प्रतिष्ठित अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान  हेतु देश के विभिन्न राज्यों से 1800 से ज्यादा प्रतिभाओं की प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं।इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लगभग 250 चयनित प्रतिभाओं का आत्मीय सम्मान किया जाएगा। इनमें से अनेक प्रतिभाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपनी बोर्ड क्लास में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। गौरतलब है कि 2001 से अब तक यंग जैना अवार्ड में देश भर की लगभग 16,500 से अधिक मेधावी जैन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जा चुका है। वहीं इस अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के लिए देश के कोने कोने से प्रतिभाएं उज्जैन स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल तपोभूमि 5 अक्टूबर से ही पहुंचने लगी हैं। 

गौरतलब है कि मैत्री समूह पूज्य क्षमासागर जी द्वारा अभिसिंचित उच्च नैतिक,आध्यात्मिक एवं धार्मिक जीवन मूल्यों परआधारित एक ऐसा संगठन है जिसमेंअध्यक्ष या मंत्री जैसा कोई पदाधिकारी न होकर सभी समर्पित सदस्य रहते हैं एवं सभी सदस्यों के सम्मिलित आर्थिक सहयोग से ही इतने वृहद आयोजन को अत्यंत प्रबंधकीय कौशल तथा अनुशासित ढंग से बखूबी अंजाम दिया जाता है। मैत्री समूह ने क्षेत्रीय समाज एवं गणमान्य व्यक्तियों से इस आयोजन में पधार कर मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 30th Apr 2025
Thought of the Day
Posted on 29th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india