भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3072 हुई

By Shobhna Jain | Posted on 4th Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 04 अप्रैल, (वीएनआई) दुनियाभर में अपने आतंक का खौफ मचा रहे कोरोना वायरस से भारत में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 3072 हो गई है। जबकि इस महामारी से 75 लोगों की मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 525 नए केस आए हैं। जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर 3072 हो गई है जिसमें 2784 सक्रिय मामले हैं। वहीँ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 213 है। जबकि 75 मौत अब तक हो चुकी हैं। 

इसके आलावा मंत्रालय ने बताया कल से अब तक 601 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, कल 12 लोगों की मौतें भी हुई हैं। वहीं कोरोना वायरस को देखते हुए इस समय देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन लगा हुआ है। गौरतलब है दुनियाभर में इस वायरस के कारण 60 हजाार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 11 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन:
Posted on 6th Jan 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india