राजधानी दिल्ली में बाढ़ का असली खतरा आज

By Shobhna Jain | Posted on 31st Jul 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 31 जुलाई, (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में यमुना में जलस्तर बढ़ने की आशंका से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अभी खतरा टला नहीं है। आज सुबह ही जलस्तर 206 मीटर तक पहुंच गया है। 

हथिनी कुंड बैराज से अभी भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़ने का फ्लो पहले की तुलना में कम हुआ है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अभी भी राहत कैंपों में पहुंचाया जा रहा है। बीते सोमवार को पानी का स्तर 205.63 मीटर रेकॉर्ड किया गया जो कि इस मॉनसून का सर्वाधिक स्तर था। 

वहीं आज शाम तक यह अधिकतम 206.5 तक पहुंचने का अनुमान है। यमुना से सटे निचले इलाके में रहनेवाले लोगों के लिए खतरा अभी बरकरार है और इस वजह से दिल्ली और नोएडा के लगभग 10 हजार लोगों को सुरक्षित राहत कैंप तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आज प्रभावित इलाकों का दौरा ट्रांसपॉर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत करेंगे और राहत शिविरों में लोगों के लिए किए गए इंतजाम का भी जायजा लेंगे।' 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 17th Oct 2023

Today in history
Posted on 18th Nov 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india