ताजमहल 188 दिनों के बाद आज से दीदार के लिए तैयार

By Shobhna Jain | Posted on 21st Sep 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 सितम्बर, (वीएनआई) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश में लागू अनलॉक-4 के दौरान आज से दुनिया का सबसे खूबसूरत अजूबा ताजमहल पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

एक जानकारी के अनुसार आज सुबह से ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोल दिया दिया गया है। गौरतलब है 188 दिनों के बाद एक बार फिर से पर्यटक ताज का दीदार कर पाएंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते 17 मार्च से ही ताजमहल में पर्यटकों की इंट्री को बंद कर दिया गया था।। हालांकि ताजमहल को देखने आने वाले पर्यटकों को गाइडलाइंस का पालन करना होगा। वहीं इसके साथ ही आगरा का किला भी आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india